उत्तराखंड

जंगली सुअर के हमले में व्यक्ति घायल

टिहरी।  बालगंगा तहसील के वाढ़ अणुवा गांव में जंगली सूअर ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को पीएचसी पिलखी में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। बालगंगा तहसील के वाढ़ अणुवा गांव के प्रधान दिनेश भजनियाल ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्रामीण रमेश सिहं पुत्र दयाल सिहं निवासी छैली तोक चारा लेने अपने खेतों गया था। झाड़ियों में छुपे जंगली सूअर ने रमेश पर पीछे से हमला कर उसे घायल कर दिया। उक्त व्यक्ति के शोर मचाने पर आस पास ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसके बाद सूअर वहां से भाग गया। घायल व्यक्ति को ग्रामीण ने निजी वाहन से पीएचसी पिलखी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्राम प्रधान दिनेश भजनियाल ने वन विभाग से घायल व्यक्ति का उपचार करने के साथ मुआवजा देने की मांग की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *