देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कोविड से प्रभावित परिवहन व्यवसायियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न बस, टैक्सी यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

योजना के तहत प्रदेश भर के 103235 चालक, परिचालक एवं क्लीनर को ₹2000 प्रतिमाह की दर से 6 माह तक प्रदान किए जाएंगे। पहले चरण में 36100 परिवहन व्यवसाइयों को डीबीटी के माध्यम से 6 माह तक प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसमें 34635 चालक, 930 परिचालक और 535 क्लीनर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि कोविड से प्रभावित हर वर्ग, हर व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ पहुँचाया जा सके। सरकार सरेंडर पॉलिसी और हिल इंडोसमेंट नियमावली पर भी विचार करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल में ही एविएशन फ्यूल टैक्स में 18 प्रतिशत की कटौती करने का बड़ा निर्णय लिया है। इससे एविएशन कंपनीज रिफ्यूलिंग और नाइट स्टे हेतु अधिक से अधिक प्रदेश का रुख़ करेंगी, इसका सीधा फायदा स्थानीय व्यवसायियों और टैक्सी संचालकों को होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *