चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड में चीन से लगते सीमावर्ती क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। आज सुबह 3.35 बजे चमोली जिले में भूकंप का झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई। वहीं, भूंकप का केंद्र चमोली से करीब 5 किलोमीटर दूर था।

बता दें कि उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी भूकंप के लिहाजा से काफी संवेदनशील हैं। हालांकि, अलसुबह आए इस भूंकप से किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *