चमोली। चमोली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बीते डेढ़ माह में यह छठा मौका है जब यहां धरती डोल उठी। भूकंप का केंद्र चमोली के पास रहा। चमोली के अलावा राज्य में किसी और जिले से भूकंप की सूचना नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले चमोली में ही 8 दिसंबर को 3.2 तीव्रता का भूकंप रिकार्ड किया गया था। चमोली जिले में शुक्रवार को शाम करीब चार बजकर 57 मिनट पर धरती डोल उठी। चमोली और जिला मुख्यालय में लोग हड़बड़ा कर घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी केएन जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली कस्बे के पास था। इससे पहले राज्य में बीती 8 दिसंबर, 28 अक्टूबर, 19 नवंबर और छह दिसंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *