चमोली। चमोली के घाट ब्लॉक में घाट रामनी सड़क मार्ग पर  चाफना तोक में सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में 6 लोग सवार थे, जिसमें घाट ब्लॉक के लुन्तरा गांव निवासी सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  वाहन में सवार अन्य लुन्तरा निवासी पंकज बिष्ट, ल्वाणी निवासी कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह, चरबंग निवासी राजेन्द्र सिंह और महिपाल सिंह घायल हुए हैं।  घायलों को एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र घाट में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर हेतु रेफर किया गया है। घटना आज शाम लगभग 3 बजे की है।  

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *