देहरादून। गढ़वाल केंद्रीय विवि में रविवार को सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानध उपाधि से भी नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक योद्धा के जीवन में मंजिल कम और पड़ाव ज्यादा आते हैं। लेकिन उन्हें अपने मिशन पर तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह का आयोजन चैरास स्थित स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। इस दौरान 418 छात्र-छात्राओं को डिग्री भी प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि गढ़वाल विवि का सातवां दीक्षांत समारोह चैरास स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित हो रहा है। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शिरकत की। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानद उपाधि दी गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *