चमोली। गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर गैर पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को अपराह्न लगभग तीन बजे गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर गैर पुल के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार कुलदीप बिष्ट (30) पुत्र दिगंबर बिष्ट, पोस्टऑफिस कालोनी गोपेश्वर और विपिन (30) पुत्र बल्लभ लाल, ग्राम-सल्ला, पीपलकोटी, हॉल निवास आदर्श कालोनी, गोपेश्वर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम थानाध्यक्ष योगेंद्र गुसांई के नेतृत्व में रेस्क्यू के लिए पहुंची।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल कुलदीप बिष्ट को जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *