देहरादून। श्री गुरू गोविंद सिंह के पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सिख समुदाय ने एक भव्य नगर संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
आज श्री गुरू गोंविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर नगर के सभी गुरूद्वारों की संगत ने दून की सड़कों पर नगर संर्कीतन का आयोजन किया। जिसमें गुरूवाणी का गुणगान किया गया। दून की सड़कों पर आज सुबह निकाले गये नगर संर्कीतन के दौरान भारी संख्या में सिख समुदाय के लोगों की सहभागिता देखी गयी। नगर संर्कीतन के दौरान जगह जगह सेवादारों द्वारा खान पान की व्यवस्था की गयी थी। संर्कीतन के दौरान गुरू की महिमा का गुणगान किया गया। गाजे बाजे के साथ निकाली गयी इस नगर संर्कीतन यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति देखी गयी। जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना  करना पड़ा। सर्कीतन मं गुरू पर्व और गुरू की महिमा का गुणगान के दौरान लोग भक्ति भाव से विभोर दिखे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *