हरिद्वार। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र गुप्ता ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अतिथि गृह के सभागाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत की अस्मिता को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है तो भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेना अत्यन्त आवश्यक है। यह प्रतियोगिता स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रध्छात्राओं के लिए आॅन लाईन आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में 30 मिनट में 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। यह प्रतियोगिता का प्रोमो का प्रदर्शन इसलिए किया जा रहा है कि भारत के अधिकतर बच्चे वेद, संस्कृत, रामायण, गीता और उपनिषदों से अनभिज्ञ होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से पूर्व आईआईटी रूड़की में भारत को जानो प्रतियोगिता का प्रोमो करा चुके हैं। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के अन्दर वैदिक कौशल पैदा होगा। यह प्रतियोगिता 73 प्रान्तों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विभाग में आज (14ं सितंबर) प्रातः10.00 बजे से शुरू होगी और इसके परिणाम भी तुरन्त घोषित कर दिए जायेंगे। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह दिए जायेंगे। इस प्रतियोगिता का निर्देशन भारत विकास परिषद, पंचपुरी शाखा के वरिष्ठ सदस्य डा0 महेन्द्र सिंह असवाल कर रहे हैं। इस अवसर पर जे0के0 मोंगा, वेद प्रभा श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनोद उपाध्याय, डॉ. पंकज कौशिक, डा0 महेन्द्र सिंह असवाल, हेमन्त सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।