उत्तराखंड

गांधीजी के सत्य व अहिंसा के सिद्वांत आज भी प्रासांगिकः सीएम  

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्वांत आज भी प्रासांगिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अंहिसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उस महान व्यक्ति के प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज भी महात्मा गांधी विश्व पटल पर शांति और अहिंसा के प्रतीक है। पूरा देश इस वर्ष गांधी जी की 150वीं जयंती मना रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2007 से गांधी जी की जयंती को ‘‘विश्व अहिंसा दिवस‘‘ के रूप में मनाया जा रहा है। महात्मा गांधी की लोकप्रियता इससे भी परिलक्षित होती है कि भारत में अंग्रेजी राज सत्ता के विरूद्ध संघर्ष करने वाले गांधी जी की प्रतिमा लन्दन की संसद के बाहर स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वच्छ भारत महात्मा गांधी का सपना था। राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता के लिए प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के अभियान की शुरूआत की गई है, आमजन को भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार 02 अक्टूबर को पूर्वाहन 09.00 बजे गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *