देहरादून। उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का गुरुवार को देेहावसान हो गया। वेे कैंसर से पीड़ित थे और बीते वर्ष दिसंबर माह से उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उत्तरकाशी के केदारघाट पर कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गोपाल रावत गंगोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक थे। विधायक गोपाल रावत का मुम्बई में इलाज चल रहा था। गोपाल रावत कुछ समय पहले ही मुंबई से इलाज कर लौटे थे। मुंबई के रिलायंस अस्पताल में उन्हें कीमोथेरेपी दी गई थी, उसके बाद वह देहरादून के गोविंद अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए। विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। Post navigation कोरोना की रोकथाम को तीन आईएएस अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया उत्तराखंडः 4399 कोरोना मरीज मिले, 49 की मौत