देहरादून। विकासनगर पुलिस ने खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंप दिया है। पुलिस को हे सफलता सर्विसलांस की मदद से मिली। बीते तीन माह में पुलिस ने करीब पन्द्रह लाख रुपये के 72 मोबाइल हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार और अन्य राज्यों से बरामद किए हैं। वहीं फोन मिलने पर लोग काफी खुश दिखाई दिए और साथ ही पुलिस का आभार भी जताया। गौर हो कि जनपद में खोए मोबाइलों की बरामदगी के लिए पुलिस लंबे समय से अभियान चला रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने सर्विसलांस टीम की मदद से हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार और अन्य राज्यों से मोबाइल बरामद किए. जिसके बाद जिनके मोबाइल फोन थे उनको सुपुर्द कर दिया गया। बीते तीन माह में पुलिस ने करीब पन्द्रह लाख रुपये के 72 मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंप दिया है। वहीं विकासनगर कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई क्षेत्र से खोये 15 लाख के 72 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंप दिए गए हैं। इससे पूर्व भी लगभग 300 मोबाइल फोन लोगों को दिए जा चुके हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *