देहरादून। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को पत्र प्रेषित कर खेल एवं युवा कल्याण विभाग का एकीकरण न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों विभाग अपने मूल उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पाएंगे। भाजपा नेता जुगरान ने पत्र में कहा है कि खेल विभाग पूरी तरह खेलों के लिए समर्पित है। वहीं, युवा कल्याण विभाग युवाओं के लिए कौशल विकास की योजनाएं भी चलाता है। इस कारण दोनों विभागों के कार्य पूरी तरह भिन्न है। कुछ समय पहले जब युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई तो जो अवस्थापनाएं उनके कार्यकाल में बनीं वह राष्ट्रीय खेलों के मापदंड के अनुसार नहीं थीं। अब सबका उच्चीकरण किया जा रहा है। इससे न केवल राजस्व का नुकसान हुआ है, बल्कि इसमें भ्रष्टाचार की आशंका भी है। ऐसे में गैर तकनीकी विभाग का उपयोग खेल व खिलाड़ियों के हित में नहीं किया जा सकता। Post navigation सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत टी.एच.डी.सी के विनिवेश के विरोध में वाम दलोंं ने फूका बिगुल