उत्तराखंड

कोविड-19 टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने को 11.25 करोङ रूपए स्वीकृत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए सरकार ने  टेस्टिंग  बढ़ाने पर जोर दिया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर कोविड-19 से संबंधित टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए कुल 11.25 करोङ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, दून और श्रीनगर प्रत्येक के लिए 3.75 करोङ रूपए की मंजूरी दी गई है। इस राशि का उपयोग कोविड-19 की टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए आवश्यक मशीन और उपकरण क्रय करने हेतु किया जा सकेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *