विकासनगर। कोरोना से बचाव को जौनसार बावर क्षेत्र में लगने वाले बिस्सू मेलों के बाद ऐतिहासिक वीर शहीद केसरी मेले का आयोजन भी रद कर दिया है। समिति अध्यक्ष ने शुक्रवार सुबह पदाधिकारियों से वार्ता के बाद इसका ऐलान किया है। शुक्रवार सुबह समिति अध्यक्ष संजीव चैहान ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए समिति पदाधिकारियों से मेले के आयोजन पर चर्चा की। उन्होंने देश में लगातार फैल रहे कोरोना से बचाव के मद्देनजर इस बार तीन मई को होने वाले वीर शहीद केसरी मेले के आयोजन को रद कर दिया। अध्यक्ष संजीव चैहान ने बताया कि तीन मई को रामताल गार्डन में मेले का आयोजन होना था। कोरोना वायरस से बचाव के साथ सोशल डिस्टेंस के मद्देनजर इस बार मेले को निरस्त कर दिया गया है।
———————————————————–

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *