उत्तराखंड

कोरोना काल में राजनीति करने से बाज आए कॉन्ग्रेसः कुलदीप कुमार

देहरादून। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि कोरोना जैसी आपदा के समय कांग्रेस को केवल राजनीति की सूझ रही है। कांग्रेस को कोरोना काल में राजनीति करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी की सोच प्रदर्शित होती है। श्री कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के जिला महामंत्रियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरोना संकट में भी राजनीति खोज रही है।
 लॉक डाउन शुरू होने पर भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद में जी-जान से जुटे रहे। प्रदेश भर में भाजपा द्वारा लाखों की संख्या में भोजन पैकेट, राशन किट, सैनिटाइजर, मास्क आदि वितरित किए गए। मगर कांग्रेस नेता ऐसे कामों में नदारद रहे और तमाम स्तरों पर संकीर्ण राजनीति में कांग्रेसी आगे दिख रहे हैं। उन्होंने  पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने को तत्पर रहने को कहा। प्रदेश महामंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर लौट रहे प्रवासियों की हर संभव सहायता करने को कहा और प्रवासियों को सैनिटाइजर, फेस कवर, भोजन इत्यादि वितरित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने क्वारंटाइन  सेंटरों पर भी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर क्वारंटाइन सेंटरों में मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने में मदद करें। क्वारंटाइन सेंटरों में यदि संभव हो तो कौशल विकास के कार्यक्रम भी संचालित किए जाएं। वीडियो कांफ्रेंसिंग का संयोजन भाजपा के प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान ने किया। सभी जिला महामंत्रियों ने अपने-अपने जिलों के अनुसार विभिन्न सुझाव प्रदेश संगठन को दिए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *