उत्तराखंड

कोरोना अपडेट्सः दो संदिग्ध मरीजों की इलाज के दौरान मौत

देहरादून। देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों स्थानीय निवासी बताए गए हैं। दोनों मरीजों को मंगलवार दोपहर गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत बिगड़ने पर दोनों को आईसीयू में भर्ती किया गया था। साथ ही दोनों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज दिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट शाम तक आएगी। देर रात दोनों की मौत हो गई।

इसमें एक 75 वर्षीय बुजुर्ग और दूसरा करीब 25 साल का युवक शामिल है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस एवं कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *