उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री कौशिक की संपत्ति की सीबीआई जांच नहीं हुई तो राजनीति से संन्यास ले लूंगाः यतीश्वरानंद

हरिद्वार। गुरुकुल महाविद्यालय विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की संपत्ति की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे भाजपा विधायक यतीश्वरानंद ने कहा कि अगर कौशिक की संपत्ति की सीबीआइ जांच नहीं हुई, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। दोनों पक्षों ने परिसर में धरना दिया। क्षेत्रपाल सिंह चैहान पक्ष के लोगों ने हवन यज्ञ कर हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानद की सीबीआइ जांच की मांग की। वहीं यतीश्वरानंद पक्ष ने बैठक कर 23 फरवरी को हुंकार भरो रैली निकालने का निर्णय लिया।
गुरुकुल बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक और आर्य समाज के सन्यासी सार्वदेशिक वैदिक यतीमंडल के प्रधान स्वामी यज्ञमुनि की अध्यक्षता में धरना और बैठक जारी रहा। स्वामी यज्ञमुनि ने कहा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और उनके लोगों के कारनामों की सीबीआइ जांच होनी चाहिए। धरने का समर्थन करते हुए श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर की एक इंच जमीन पर भी मंत्री और उनके लोगों को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। दिल्ली से आए आचार्य अनुज शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल महाविद्यालय स्वामी दर्शनानंद की तपस्थली है। यहां का विद्यार्थी राष्ट्र सेवा को समर्पित होता है। कहा 23 फरवरी को गुरुकुल बचाओ हुंकार रैली में दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से आर्य समाज के अनुयायी हजारों की संख्या में शामिल होकर कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, क्षेत्रपाल सिंह चैहान, यशवंत सिंह सैनी पक्ष के लोगों ने परिसर में हवन यज्ञ किया। इसमें स्वामी यतीश्वरानंद की बुद्धि शुद्धि की कामना की गई। अनिल गोयल, अजय चैहान नम्बरदार, प्रदीप चैहान, राकेश चैहान, अनुज चैहान मुखिया, कृष्णपाल चैहान, नाथीराम चैहान सीतापुर ने परिसर के गेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा फेरूपुर, कटारपुर, जियापोता में जाकर विधायक के कारनामों की पोल खोली गई है। उनके कारनामों की सीबीआइ जांच कराने की सरकार से मांग की। धरने में सुचित चैहान, हरद्वारी लाल, धीरज चैहान, हरदम चैहान, राजाराम शर्मा, वीर प्रताप, तनु, शिवम, दिनेश चैहान, पंकज पांडे, विपिन्न आदि शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *