-अपनी बहिन के साथ देहरादून से घर आ रहा था युवक
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा बाजार से करीब दो सौ मीटर पहले रुद्रप्रयाग की ओर एक बाइक दुर्घटना होने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दो बजकर चालीस मिनट पर केदारनाथ हाईवे में अनिल रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत उम्र 25 निवासी कोटी अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग तिलवाड़ा बाजार से दो सौ मीटर पहले रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था कि इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस की मदद से अनिल रावत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। बाइक में उसके साथ उसकी बहन भी सवार थी, जिसे किसी तरह की चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक दोनों देहरादून से अपने घर आ रहे थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed