उत्तराखंड

केंद्र सरकार ने हरिद्वार और पिथौरागढ़ के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की, सीएम ने जताया आभार

देहरादून। उत्तराखण्ड में हरिद्वार और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान किए जाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन का आभार व्यक्त किया है। हरिद्वार और पिथौरागढ़ में प्रत्येक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए स्वीकृत लागत 325-325 करोड़ रु है। सेंट्रल स्पोंसर्ड स्किम के अंतर्गत इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर आने वाले खर्च का 10 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा तथा 90 प्रतिशत खर्च केंद्र द्वारा वहन किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *