देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए बड़ी सौगात दी है। 42 सड़कों के निर्माण के लिए आज 615.48 करोड़ स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रेस वार्ता करते हुए केन्द्रीय सड़क अवस्थापन निधि के अंतर्गत 42 सड़क मार्ग/सेतुओं के लिए ₹615.48 करोड़ स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत 2017 तक राज्य में ₹614.85 करोड़ के कार्यों की स्वीकृतियां भारत सरकार से प्राप्त हुई है, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यालय में ₹1124.25 करोड़ की स्वीकृतियां प्राप्त हो गयी हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस अतुल्यनीय सहयोग से सड़क/सेतु निर्माण के कार्य निर्वाध रूप से क्रियान्वित होगें तथा मार्ग आम जनमानस के आवागमन हेतु सुलभ एवं आरामदायक होगें और जाम की स्थिति में सुधार होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *