uksb logos
हल्द्वानी। मेडिकल कालेज के सामने कूड़े के ढेर में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को मेडिकल कालेज के सामने कूड़े के ढ़ेर में नगरनिगम का कर्मचारी कूड़ा डालने के लिए गया था। कूड़े के ढ़ेर में उसे भ्रूण दिखा। कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्या मौके पर पहुंचे और भ्रूण को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि भ्रूण चार माह का है। जो पूरी तरह से विकसित नहीं है। सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की तलाश की जा रही है। भ्रूण को सुबह तड़के फेंका गया है।

भ्रूण फेंकने वाले आजतक नहीं पकड़े गए

शहर में भ्रूण फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। डेढ़ माह पहले मेडिकल पुलिस चौकी के सामने कूड़े के ढेर में भ्रूण फेंका गया था। भ्रूण को कुत्ता मुंह में डालकर ले जा रहा था। भ्रूण फेंकने वाला कौन था। इसका आजतक पता नहीं चल सका।

तीन माह पहले भी मिला था मासूब

नौ माह के मासूम को भी फेंका था। बरेली रोड में तीन माह पहले एक नौ माह के मासूम बेटे को भी फेंक दिया गया था। मासूम कड़ाके की ठंड में निर्वस्त्र मिला था। मासूम को फेंकने वाले आरोपितों को भी आजकल पुलिस नहीं ढूंढ पाई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed