किच्छा। उत्तराखंड में एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर है। रविवार को उधमसिंह नगर जिले के किच्छा के पास एक ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में 37 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली अचानक पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई तथा 37 लोग घायल हो गए घायलों का उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित गति से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *