उत्तराखंड

कार दुर्घटना में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत, तीन घायल

नैनीताल। नैनीताल से वापस लौट रहे नगर के दो परिवारों के लोगों की कार छोई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज मानपुर रोड निवासी अमन रंधावा अपनी पत्नी राशि रंधावा और चार साल की बेटी माहिरा, मनदीप लूथरा पुत्र अशोक लूथरा तथा  पारस रावल उर्फ बबलू निवासी आवास विकास बोलेरो से नैनीताल घूमने गये थे। बीती देर रात नैनीताल से वापस लौटते समय छोई के पास बोलेरो चला रहे पारस रावल ने लघु शंका के लिए बोलेरो रोकी। इस बीच अमन रंधावा ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। कुछ ही दूर चलने के बाद एक तीव्र मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो के पलटते ही चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में अमन रंधावा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान माहिरा की मौत हो गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *