उत्तराखंड

कार खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

देहरादून/कोटद्वार। पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक में रीठा खाल के पास बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्घ्यक्ति घायल हो गया है। घायल को अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्घ्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बीती रात करीब 11 बजे की है। एक कार पोखड़ा ब्लॉक में रीठा खाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रात में ही एसडीआरएफ ने रेस्घ्क्घ्यू आपरेशन शुरू किया। स्घ्थानीय लोगों की मदद से एक घायल व्घ्यक्ति को खाई से निकाला गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी तरह शवों को खाई से निकाल कर सड़क मार्ग तक लाया गया। सभी स्घ्थानीय लोग थे। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों में मनोज कुमार(40 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह निवासी सल्ड पौड़ी, कैलाश चन्द पुत्र भगत राम निवासी बड़ेत, मेला राम (42 वर्ष) पुत्र भगत राम निवासी सल्ड शामिल हैं। संदीप कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी बड़ेथ गांव घायल है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *