देहरादून। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रसार पर नियंत्रण के दृष्टिगत लागू लाॅक डाउन की अवधि में कार्यालयों, कार्यशालाओं, कारखानों एवं प्रतिष्ठानों को भारत सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया एवं लाॅक डाउन उपायों के रूप में सामाजिक दूरी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करवाने पर ही अनुमति प्रदान की गयी है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक पुस्तकों की दुकानें तथा बिजली पंखे की दुकानों को नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्र डोईवाला में दुकान खोलकर सामग्री विक्रय करने की अनुमति नहीं होगी, इन दोनों क्षेत्रों में पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पालन करने पर केवल होम डिलिवरी के माध्यम से ही उक्त सामग्री विक्रय की जा सकती है। उक्त क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में यह दुकानें निर्धारित समय प्रातः 07 बजे से 01 बजे तक सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए खोल सकते हैं किन्तु इसके लिए नगर मजिस्टेªट सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से पूर्व में अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त केन्द्र और राज्य सरकार की निर्माणाधीन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गयी है, किन्तु इस कार्य में लगे श्रमिकों को निर्णाधीन क्षेत्र में ही रहना होगा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की अनुमति नही होगी तथा स्वःनियोजित व्यक्तियों द्वारा प्रदान की गई सेवाएं जैसे इलैक्ट्रीशियन, कम्प्यूटर एवं सम्बन्धित उपकरणों की मरम्मत, प्लम्बर मोटरध्बाईक मकैनिक बढई को निर्धारित समय प्रातः 07 बजे से 01 बजे तक केवल सम्बन्धित क्षेत्र (लाॅक डाउन क्षेत्र भगत सिंह कालोनी, कारगी ग्रान्ट, मुस्लिम कालोनी, आजाद कालोनी तथा झबरावाला, केशवपुरीबस्ती को छोड़कर) में कार्य करने की अनुमति होगी किन्तु इसके लिए पूर्व में सम्बन्धित क्षेत्र के थानाध्यक्षध्चैकी प्रभारी से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2623 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। आज मोबाईल एटीएम वैन लक्खीबाग में में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही तथा 24 अपै्रल 2020 को मोबाईल एटीएम वैन कारगीग्रान्ट में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रहेगी। ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में ई-नेट साॅल्यूशन्स ट्रांस्पोर्टनगर द्वारा 240 पेयजल बोतल तथा अनमोल अग्रवाल शिमला बाईपास द्वारा 20 अन्नपूर्णा किट उपलब्ध कराई गयी। लाॅक डाउन अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 33 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 3, भोजन की 1, राशन हेतु 23 एवं मेडिकल सहायता हेतु 4 तथा विविध 2 काॅल प्राप्त हुई। ————————————————————— 718 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये देहरादून। जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियोंहेतु 16 औद्योगिक प्रतिष्ठानों, 1 चूना भट्टा संचालक तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 718 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं। इसी प्रकार जनपद में शैक्षणिक पुस्तकों की दुकानें को पुस्तकों की होमडिलिवरी हेतु कुल 22 पास निर्गत किये गये। आज जनपद में मनरेगा के अन्तर्गत 76 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें राहत शिविरों में ठहराये गये श्रमिकों में से 632 श्रमिकों उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। Post navigation ओछी राजनीति से बचे बीजेपी के नेताः धस्माना कोरोना वारियर्स पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहेः सीएम