उत्तराखंड

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने सोमवार को दूसरी सूची जारी कर दी है पहली सूची के बाद 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणाउत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने सोमवार को दूसरी सूची जारी कर दी है पहली सूची के बाद 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जानी थी, जिनमें से कांग्रेस ने 11 टिकट घोषित किए हैं। आज दिल्ली में सीईसी की बैठक में 11 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

दिल्ली में जारी सूची के अनुसार पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत रामनगर, देहरादून कैंट से सूर्यकांत धस्माना, लैंसडौन से अनुकृति गुसाईं, डोईवाला से मोहित उनियाल, ऋषिकेश से जयेंद्र रमोला, ज्वालापुर से बरखा रानी, झबरेड़ा से वीरेंद्र जत्ती, खानपुर से सुभाष कुमार, लक्सर से अंतरिक्ष सैनी, कालाढूंगी से महेंद्र पाल और लालकुआं से संध्या डालाकोटी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीं, सल्ट, टिहरी, नरेंद्रनगर, चौबट्टाखाल, हरिद्वार ग्रामीण और रुड़की विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों का निर्णय नहीं हुआ है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *