उत्तराखंड

कांग्रेस का लालटेन प्रदर्शन नौटंकी, जब नजर में दोष हो तो सर्च लाइट से भी दिखाई नहीं देताः भाजपा

देहरादून। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस द्वारा हल्द्वानी में राज्य सरकार के खिलाफ निकाले गए लालटेन जुलूस को हास्य नाटक की संज्ञा देते हुए कहा कि यदि नजर में ही दोष हो तो सर्च लाइट से भी कुछ दिखाई नहीं देता।
   मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए आज कांग्रेस द्वारा आयोजित लालटेन प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि यह प्रदर्शन हास्य नाटक जैसा था। कांग्रेस नेता दिन के उजाले में लालटेन लिए चल रहे थे। इससे साफ है कि कांग्रेस दिमागी खोखलेपन की शिकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा राज्य के विकास की नई परिभाषा लिखी जा रही है और इन तीन वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं ।इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के कारण केंद्र सरकार की बड़ी बड़ी विकास योजनाएँ प्रदेश में तेजी से चल रही है। डॉ भसीन ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सतत विकास व भाजपा की सतत सफलताओं से सदमें में है और इस कारण उसके नेता दृष्टि दोष के शिकार हो गए हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस नेताओं को सर्च लाइट में भी कुछ दिखाई नहीं देगा। ऊपर से हालत यह है कि वे दिन में लालटेन लेकर चल रहे थे जो किसी हास्य नाटक से कम नहीं था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *