देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस द्वारा राज्यपाल को राज्य सरकार के खिलाफ ज्ञापन देने को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि वस्तुतः कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई के चलते यह नाटक किया गया है।
   उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस में, विशेष तौर पर उत्तराखंड कांग्रेस में गृह युद्ध तेजी पर है। ऐसे में कांग्रेस में विभिन्न धड़े अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं तथा कई प्रकार के प्रपंच रचते रहते हैं। कभी संविधान बचाओ का नारा देते है और कभी अन्य प्रकार के दुष्प्रचार में शक्ति लगा देते हैं। यह ज्ञापन का नाटक भी इसी का अंग है। डॉ भसीन ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के लिए सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है,निजी क्षेत्र के रोजगार अलग हैं, पलायन पर प्रभावी काम हो रहा है, विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास चल रहा है, प्रदेश की राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बन रही है, भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्यवाही हो रही है। ऐसे में कांग्रेस की ज्ञापन राजनीति हास्य का ही विषय है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *