30 Jun 2025, Mon

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

देहरादून। देश में छाई आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, मंहगाई, गिरती विकास दर, बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर उत्तराखण्ड प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देष पर अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक बिहार प्रदेष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल षर्मा की उपस्थिति में प्रदेषभर में धरना-प्रदर्षन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी पार्क में विषाल धरना-प्रदर्षन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेष अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल षर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरान्त महानगर अध्यक्ष लालचन्द षर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमण्डल ने अपर जिलाधिकारी अवधेष कुमार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेशित किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेष अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देष का गरीब आदमी मंहगाई से त्रस्त है वहंीं युवा बेरोजगारी से तथा व्यापारी वर्ग आर्थिक मंदी झेल रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा षासन में त्रस्त हो चुका है। देष की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। पूरे देष में महिलाओं पर आये दिन अत्याचार, सामूहिक बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। देष में भय का वातावरण बना हुआ है तथा महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूूस कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में लिये गये नोटबंदी और जी.एस.टी. के अविवेकपूर्ण फैसलों के कारण पूरे देष में लम्बे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकारें जन सरोकारों के प्रति संवेदनहीन हो चुकी हैं। देषभर में पहले कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने आत्म हत्या का रास्ता अपनाया और नोटबंदी एवं जीएसटी की मार झेल रहा व्यापारी वर्ग भी इसी राह पर चल पड़ा है।
उन्होंने कहा कि देष का बेरोजगार नौजवान इस बात से आषान्वित था कि उन्होंने केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत वाली सरकार बनाई है तो यह सरकार उनके बेरोजगारी के मुद्दे का हल निकाल कर देश के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मुहैया करायेगी उल्टे केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण लोगों का रोजार छिनता जा रहा है। पिछले कार्यकाल में केन्द्र की भाजपा नीत सरकार ने दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्श रोजगार देने का सपना दिखाया था लेकिन सरकार के आंकडों के मुताबिक उसके पूरे पांच वर्श के कार्यकाल में मात्र 10 लाख लोगों को ही आधा-अधूरा रोजगार मिल पाया और अब देश में बेरोजगारी की फौज खडी हो चुकी है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता के पहले कार्यकाल में भ्रष्टाचार की मजबूत इमारत खड़ी करते हुए अपने प्रिय उद्योगपतियों को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से विदेशों में व्यापार करने के लिए गलत तरीके से 10 हजार करोड़ रूपये का दीर्घकालिक ऋण देकर भारत के बेरोजगार नौजवानों के हितों पर चोट पहुंचाने का काम किया है। कांगे्रस पार्टी एक जिम्मेदार राजनैतिक दल होने के कारण चुप्पी नहीं साध सकती है तथा जनता के हर दुःख दर्द को संसद से लेकर सड़क तक लडेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं बिहार प्रदेष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल षर्मा ने कहा कि पूरे देष में महिलाओं पर आये दिन अत्याचार, सामूहिक बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। हाल ही में हैदाराबाद तथा बैग्लूरू व बक्सर में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद नृसंस हत्या सहित देषभर में महिलाओं के साथ घटी बलात्कार, हत्या एवं अन्य अपराध की घटनाओं से महिलाओं में भय का वातावरण है। भाजपा षासन में महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूूस कर रही है। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द षर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपनेता सदन करण महरा, विधायक हरीष धामी, आदेष चैहान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिश्ट, तिलकराज बेहड़, प्रदेष उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य कार्यक्रम समन्वक राजेन्द्र षाह, पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री नवीन जोषी, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, डाॅ0 प्रदीप जोषी, प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेष सचिव राजेष पाण्डे, अषोक वर्मा, आनन्द बहुगुणा, देवेन्द्र सिंह, मोहन काला, षोभाराम, विरेन्द्र सिंह नेगी, ताहिर अली, कै0 बलवीर रावत, संजय किषोर, गौरव चैधरी, नीनू सहगल, डाॅ0. विजेन्द्र पाल, एहताद खान, महेन्द्र रावत, अकील अहमद, देवेन्द्र बुटोला, दीप बोहरा, सुनित राठौर, विपुल नौटियाल, अनिल नेगी, प्रियांषु छाबड़ा, राजेन्द्र खन्ना, सरदार सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहन भण्डारी, उदित थपलियाल, अंकिता पाल, अंकित बिश्ट, मिताली, अक्षित रावत, विपुल गौड, सीताराम नौटियाल, मनीश कुंवर, हुकम ंिसह गडिया, अर्जुन सोनकर, अनूप कपूर, जगदीष धीमान, अरूण षर्मा, मुकेष रेगमी, रईस अहमद, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेष रमन, पुश्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, मीना रावत, सुमित्रा ध्यानी, अन्नू बिश्ट, प्रणीता बडोनी, जगदीष चैहान, विजय गुप्ता, बाला षर्मा, वन्दना गुप्ता, संतोष सैनी, अनुराधा तिवारी, आषा मनोरमा षर्मा, दिनेष कौषल, विनोद कुमार, अजय खत्री, कान्ता क्षेत्री, रेणु नेगी, अनिता निराला, सावित्री थापा, प्रवेष त्यागी, आनन्द जगूडी, अनिल बसनेत, राजेन्द्र धवन, सूरज राणा आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *