देहरादून। कोरोना वायरस से उपजी स्थिति के मद्देनजर उत्तराखंड में भी सवा तीन लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फ्रीज कर दिया गया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को एक जनवरी 2020 से देय महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त का भुगतान न करने का फैसला लिया है।
इसके तहत राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनरों केे महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को आगामी जुलाई 2021 तक के लिए फ्रीज किया गया है। इस बाबत वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसा करके सरकार करीब चार सौ करोड़ रुपये बचाएगी। गुरुवार को केंद्र सरकार ने जब आदेश जारी किया था तो माना जा रहा था कि प्रदेश सरकार इस पर जल्दी निर्णय लेगी। अगले ही दिन शुक्रवार को राज्य सरकार ने डीए फ्रीज करने का फैसला तुरंत ले लिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *