देहरादून, आजखबर। गुरूवार को करवाचैथ है, इसके लिए बाजार पूरी तरह से सज चुके है। बुधवार को करवाचैथ के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। हर बार की तरह इस बार भी करवाचैथ से एक दिन पहले से ही बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। पूरा दिन दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लग रही। मेहंदी लगाने वालों ने दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि पार्लरों में खूब डिस्काउंट दिए जा रहे हैं, जिनका दून की महिलाएं लाभ भी उठा रही हैं।
सुहागिन महिलाएं हर साल करवाचैथ का बेसब्री से इंतजार करती हैं। ये दिन उनके लिए बेहद ही खास होता है। पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले और पति-पत्नी के प्रेम को दर्शाने वाले इस व्रत के लिए महिलाएं कुछ दिन पहले से ही तैयारियों में लग जाती है। ऐसे में बाजारों में भी महिलाओं के लिए ढेर सारे ऑफर्स निकाले गए हैं।



