देहरादून। दादी पुदुमजी, प्रमुख कठपुतली कलाकार ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में स्पिक मकै के तत्वावधान में एक विशेष सर्किट प्रस्तुत किया। उन्होंने इस सप्ताह मसूरी इंटरनेशनल स्कूल और वुडस्टॉक स्कूल में भी कठपुतली शो प्रस्तुत किया। उन्होंने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने के लिए इमेजेस ऑफ ट्रुथ’ प्रस्तुत किया। दादी पुदुमजी इशारा पपेट थियेटर ट्रस्ट के संस्थापक हैं और उन्हें 1992 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया था। इमेजेस ऑफ ट्रूथ’ की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए, दादी पुदुमजी ने कहा,“ बिना शब्दों के, केवल विश्व संगीत का उपयोग करते हुए इसको चित्रित किया जा रहा है और गांधी की विचारधारा को दर्शाया गया है। यह वर्तमान से शुरू होता है और फ्लैशबैक में जाता है। यह शो पहले मिस्र, सिंगापुर, दक्षिण पूर्व एशिया और ईरान तक गया है। कठपुतली शो में भाग लेने वाले ध्रुव कहते हैं, “मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि कठपुतली रंगमंच लोगों और हमारी विरासत से जुड़ी कहानियों के बारे में बात करने का एक मजबूत और प्रभावी तरीका है। यह एक बहुत अच्छा शो है और हमें जोड़े रखा है। कठपुतली मात्र बच्चों के लिए कला नहीं है और इसे अधिक गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ” स्पिक मकै के प्रतिनिधि अभिषेक, विद्या वासन एवं राधा चटर्जी भी मौके पे मौजूद रहे। Post navigation सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की शूटिंग उत्तराखंड में होगी प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी पीड़ा को प्रेरणा बनायेंः स्वामी चिदानन्द सरस्वती