देहरादून। देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की उपस्थिति में महानगर के विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष विपुल नौटियाल ने बताया कि तुषार जायसवाल, कपिल जोशी, आकाश शम्शी, यश राणा, मयंक डंडरियाल, शैल कुमार, क्षितिज गोयल, परितोष कुडियाल, अखिलेष बिष्ट, शिखा गुरूंग, अरूकेत, अंजन मराठा, छाबडा के प्रयासों से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की उपस्थिति में अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के अनेक नेतागण उपस्थित थे। Post navigation ब्रह्मज्ञान प्राप्ति के बाद ही जीवन में आनन्द प्राप्त होताः जोगेन्द्र मनचन्दा योग फॉर वैलनेस कैंप का हुआ समापन