देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय सभागार से आज सोमवार को ऑल वेदर रोड योजना की प्रगति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित जिलाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव द्वारा ऑल वेदर रोड योजना के भूमि अध्याप्ति, पर्यावरण एवं नये डम्पिंग जोन विषयक कतिपय लम्बित प्रकरणों पर सम्बन्धित जिलाधिकारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों से  वार्ता कर उनमें शीघ्र कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने ऋषिकेश-रूद्रप्रयाग(140कि0मी0), रूद्रप्रयाग-माणा(160 कि0मी0), ऋषिकेश-धरासू(144 कि0मी0), धरासू-गंगोत्री(124 कि0मी0), धरासू-यमुनोत्री(95 कि0मी0), रूद्रप्रयाग-गौरीकुंड(76 कि0मी0), टनकपुर-पिथौरागढ़(150 कि0मी0) में सात पैकेजों पर चल रहे निर्माण कार्यों पर विस्तार से जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित ठेकेदारों से चर्चा की। तथा उनकी समस्याओं को सुना एवं वर्तमान में वर्किंग सीजन होने के कारण युद्धस्तर पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने पर्यावरण के दृष्टिगत सड़क खुदान से निकलने वाले मलबे को सुनियोजित ढ़ंग से नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा नये चिन्ह्ति डम्पिंग जोन हेतु भूमि उपलब्धता के लिए ऐजेन्सियों से तत्काल वनभूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव अपलोड करने के निर्देश दिये। बैठक में सचिव राजस्व सुशील कुमार, प्रमुख अभियन्ता लो0नि0वि0 हरिओम शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक श्री शर्मा, अपर सचिव पेयजल जी0बी0ओली, क्षेत्रीय अधिकारी सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार विनोद सिंह खैडा, अनु सचिव लोनिवि डीके पुनेठा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *