देहरादून। एक युवक ने अपने आप को एयरफोर्स का कैप्टन बताकर कैंटीन से सामान दिलाने के नाम पर 22 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से एयरफोर्स की कैंटीन का फर्जी कार्ड बरामद किया है। वह पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि अनुज कुमार पुत्र रविंद्र सिंह बिष्ट निवासी दोनाली रानीपोखरी ने शिकायत कर बताया था कि अर्जुन कुमार गोयल उर्फ पंकज पुत्र अनिल कुमार गोयल निवासी कुवाखेड़ी गुरुकुल नारसन, जनपद हरिद्वार ने खुद को एयरफोर्स में कैप्टन बताकर एयरफोर्स कैंटीन से सामान दिलाने के नाम पर 22 हजार रुपये लिये है। पैसा लेने के बाद ना तो कैंटीन का सामान दिलाया और ना ही रुपये वापस दे रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को एयरफोर्स तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि युवक के पास से कैंटीन का एक फर्जी कार्ड बरामद हुआ है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि आरोपी के घर वालों से बात करने पर पता चला है। कि उसने एमएससी की हुई है। घर वालों को उसने बताया हुआ था कि वह दिल्ली में रहकर बच्चों को पढ़ाता है। लेकिन वह यहां दून में रहकर ऐसे ही कई लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी करता था। अब तक वह सात आठ लोगों को ठग चुका हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *