उत्तराखंड

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू कल उत्तराखंड के प्रवास पर

देहरादून। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सोमवार (11 जुलाई) को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। संसदीय कार्यमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकगणों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से इस मौके पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहने को कहा है।
संसदीय कार्यमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी, यहां उनका स्वागत के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित सांसदगण व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बताया कि इसके बाद कलेक्ट्रेट देहरादून स्थित शहीद स्थल पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।
संसदीय कार्यमंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि 11 बजकर 15 मिनट पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकगणों के साथ बैठक करेंगी। डा. अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकगणों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से मुख्य सेवक सदन में आयोजित बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *