मुम्बई।  कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर आज दुनिया को अलविदा कहकर चले गए. गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी.
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये हफ्ता एक बुरे सपने की तरह चल रहा है. बुधवार को शानदार कलाकार इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और अब गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया. बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए. ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे.

ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.’

कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी. ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे..

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *