देहरादून/कालसी। थाना कालसी पुलिस ने नशे में उपद्रव मचा रहे तीन लोगों का चालान किया है। कालसी थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी मय फोर्स थाना क्षेत्र में पंचायत चुनावों को लेकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। विभिन्न क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी ली। मतदान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के रहने ठहरने की व्यवस्था की। उसके बाद कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न बाजारों में होटल ढाबों में छापेमारी की। इस दौरान एक होटल में तीन लोगों को नशे में धुत होकर उपद्रव मचाते पाया। जिनका थानाध्यक्ष नेगी ने पुलिस ऐक्ट में चालान किया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *