देहरादून। उत्तराखण्ड में चाौथे दिन भी कोरोना के कारण एक भी संक्रमित मरीज की मौत का मामला समाने नहीं आया। वहीं, पिछले 24 घंटे के अन्दर प्रदेश में 49 नए मामले समाने आये। जबकि 200 लोग स्वस्थ भी हुए। अच्छी बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1165 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग केे अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर और चंपावत में एक, चमोली में चार, देहरादून में 15, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में छह, नैनीताल में पांच, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341137 हो गई है। इनमें से 326651 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7338 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले हैं, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 522 है और 104 मरीजों की मौत हो चुकी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *