देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना से कफ्र्यू के बीच एक सुखद समाचार है। सरकार प्रदेश में प्रदेश में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी के उपयोग की तैयारी कर रही है। स्पूतनिक वी की दो डोज रूपये 2500 में लगेंगी। प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को भुगतान के आधार पर टीकाकरण का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें प्रति व्यक्ति स्पूतनिक वी के दो टीके लगाने के लिए 2500 रुपये का भुगतान करना होगा।

राज्य औद्योगिक अवस्थापना विकास निगम (सिडकुल) के प्रबंध निदेशक सविन बंसल की ओर से जारी पत्र में औद्योगिक संगठनों को सुझाव दिया गया कि जो उद्योग इस वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के टीकाकरण में रूचि रखते हैं तो वे एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों की सूची दें। एक बार उद्योगों की ओर से टीकाकरण का सहमति प्रारूप जमा करने के बाद उद्योगों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से दो टीके लिए 2500 रुपये की राशि जमा करनी होगी। सिडकुल की ओर से सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि उद्योगों के साथ समन्वय बनाएं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *