देहरादून। प्रदेश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुरक्षा और बचाव हेतु उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने तथा कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

 शिक्षा मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर जारी संदेश…

https://youtu.be/aAEkmE3B61g

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सोशल मीडिया के द्वारा एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कि कोरोना(#COVID__19) वायरस से सुरक्षा और बचाव हेतु केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। कोरोना वायरस से सभी की सुरक्षा और बचाव हेतु सभी का सहयोग अपेक्षित है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *