देहरादून।  उत्तराखंड में आज फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। अनलॉक -5 की गाइडलाइन जारी होने के बाद प्रदेश में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। इस बीच कई बार कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 1419 कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 51481 हो गई है, जबकि 9089 एक्टिव केस हैं। वहीं प्रदेश में अब तक  414 87 लोग  स्वस्थ भी हुए हैं।

प्रदेश में मरने वालोंं की संख्या 652 हो गयी हैै। आज  392 लोग ठीक हुए। आज 5944 रिपोर्ट निगेटिव आई। अभी 14275 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में रिकवरी रेट 80.59 प्रतिशत है। डब्लिग रेट 50.37 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज सबसे अधिक कोरोना मरीज देहरादून जनपद में 472 मिले। वहीं टिहरी में 196 मामले मिले। उधमसिंह नगर में 176, हरिद्वार में 164, उत्तरकाशी में 102, पौडी में 58, नैनीताल में 89, बागेश्वर में 26, चमोली में 48, चम्पावत में 30, पिथौरागढ़ में 29, रूद्रप्रयाग में 30 तथा अल्मोड़ा में एक भी मामला नहीं मिला।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed