देहरादून। उत्तराखण्ड में गुरूवार को कोरोना का बम फूट गया, आज प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार से अधिक आयी है। लगता है कि अभी कोरोना का कहर रूकने वाला नहीं है। चिन्ताजनक बात यह है कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों के गांवों तक कोरोना पहंुच गया है। प्रदेश में आज मिले मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या 28226 हो गयी और वही 8955 एक्टिव केस हैं जबकि अभी तक 18783 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो ठीक हो गयी है। राज्य में अभी तक 377 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हो मौत भी हो चुकी है तथा अब तक 440687 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 12451 मरीजों की सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। आज 9372 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। आज टेस्टिंग के लिए लैब में 8116 सैम्पल भेजे गये।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज सबसे अधिक कोरोना के मरीज देहरादून में आये, यहां 275 लोगों में आज कोरोना की पुष्टि हुई है। उधमसिंहनगर में 248, हरिद्वार में 157, नैनीताल में 118, पौड़ी में 58, पिथौरागढ़ में 41, रुद्रप्रयाग में 30, अल्मोड़ा में 24, चमोली में 24, टिहरी में 21, बागेश्वर में 18 और उत्तराकाशी में एक मामला सामाने आया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *