देहरादून। उत्तराखण्ड में कोविड वायरस का संक्रमण फिर बढ़ गया है। प्रदेश में बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना के 24 नए मामले मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। इनमें सबसे अधिक 14 लोग देहरादून में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में तीन, अल्मोड़ा, पौड़ी व उत्तरकाशी में दो-दो और हरिद्वार में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं कोरोना के 15 मरीज ठीक हुए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *