देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या घटी रही है, किन्तु मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के कारण 11 लोगों की जान गयी है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 979 पहुंच गया है। पिछलेे 24 घंटे में 288 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, 53718 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीन दिन के बाद संक्रमित मामलों की संख्या तीन सौ से नीचे रही है। वहीं, 518 लोग स्वस्थ भी हुए है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज 12363 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 62 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में 44, पौड़ी में 41, नैनीताल में 33, रुद्रप्रयाग में 26, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में 14, बागेश्वर में 13, चमोली में 10, टिहरी में 12, चंपावत में सात, अल्मोड़ा में पांच और पिथौरागढ़ जिले में चार कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 59796 हो गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *