देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 50 हजार पार हो गया है, शनिवार को 503 नये कोरोना मिले। पिछले 24 घण्टे में 12 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, 919 लोग स्वस्थ हुए। स्वास्थ विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज 8068 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया, जिसमें 7565 की निगेटिव रिपोर्ट आयी।
आज मिले मामलों में देहरादून में सबसे अधिक 142 कोरोना मरीज मिले। हरिद्वार में 99, टिहरी में, नैनीताल में 71, उत्तरकाशी में 34, ऊधमसिंह नगर में 32, पौड़ी में 16, बागेश्वर में 13, चंपावत में 10, रुद्रप्रयाग में सात, चमोली में चार और पिथौरागढ़ जिले में तीन कोरोना मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा जिले में बीते 24 घंटे में 135 सैंपलों में से कोई भी पाॅजिटिव केस सामने नहंीं आया। सूबे में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 648 हो गई है। वहीं, 919 मरीज ठीक हुए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 41095 हो गई है। प्रदेश में 8076 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

आज एम्स ऋषिकेश में दो, हिमालयन हॉस्पिटल में तीन, महंत इंद्रेश हास्पिटल में एक, सेना अस्पताल रुड़की में एक, राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल हरिद्वार में एक, जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में दो और एनएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में एक मरीज की मौत हुई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed