देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को 500 से भी अधिक कोरोना  के मरीज मिले हैं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज कोरोना संक्रमण के 535 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 16549 हो गई है। जबकि अब कुल 4749 एक्टिव केस हैं। वहीं 11524 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 219 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार  प्रदेश में आज 8164 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 8794 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 14882 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज 06 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं 323 मरीज ठीक हुए।
आज बागेश्वर में 13, चमोली में 22, चम्पावत में 20, देहरादून में 170, हरिद्वार में 80, नैनीताल में 81, पौड़ी गढ़वाल में 25, पिथौरागढ में 07, रूद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 36, ऊधमसिंहनगर में 64, उत्तरकाशी में 15 नए कोरोना के मामलेे आये हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *