देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को 272 कोविड संक्रमित मरीज मिलने के बाद चिंता बढ़ गई है। लगातार कोरोना मरीजों के बढ़ने के कारण प्रदेश के चार जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिलों में शनिवार व रविवार को पूर्व की भांति ही लाॅकडाऊन रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 5717 हो गई है। अब तक 3441 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं प्रदेश में अब तक 62 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गवाई है। आज स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार उधमसिंहनगर में 90, नैनीताल में 77, अल्मोड़ा में 31, देहरादून में 30 और हरिद्वार में 29 कोरोना के नए मामले मिले है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed