देहरादून। उत्तराखण्ड में रिक्त राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल ने मंगलवार को विधानसभा में पर्चा भरा। बंसल ने चार सैट में पर्चा जमा किया। पर्चा दाखिल करने के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित कई पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पर्चा भरने के बाद बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगतए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों का आभार जताया। विधानसभा में भाजपा के पास मजबूत संख्या बल होने की वजह से बंसल का चुना जाना तय माना जा रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *